मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

भारी बारिश से बिगड़े हालात : बंजार और मनाली के शिक्षण संस्थान 28 को रहेंगे बंद

(फ्रंटपेज न्यूज़)

कुल्लू। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने कुल्लू जिला के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है, वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू के अध्यक्ष तोरुल एस. रवीश ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपमंडल बंजार और मनाली के सभी शिक्षण संस्थान गुरुवार 28 अगस्त, 2025 को बंद रहेंगे। इसमें सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान भी शामिल हैं।

इसके अलावा, उपमंडल कुल्लू क्षेत्र के चार विद्यालय भी भारी बारिश से प्रभावित पाए गए हैं। इनमें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटरांईं, और

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारोगी शामिल हैं।

इन सभी विद्यालयों को भी 28 अगस्त को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से यात्रा न करें और नदी-नालों के पास जाने से परहेज़ करें।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page