मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आपदा के अढ़ाई महीने बाद फिर गूंजा बस का हॉर्न: औट से बंजार तक बस सेवा बहाल, घ्यागी तक हुआ ट्रायल  लेकिन रास्ता अभी बाधित

बंजार। प्राकृतिक आपदा के बाद बंद हुई औट–बंजार बस सेवा आखिरकार फिर से शुरू हो गई है। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पहली बस बंजार बस अड्डे तक पहुंची तो स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

आपदा के कारण औट,बंजार से आगे घ्यागी, भ्योट मोड़, कोटलाधार सहित कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसके चलते बस सेवा पूरी तरह ठप पड़ी थी। अब लोक निर्माण विभाग की कड़ी मेहनत के बाद बंजार तक मार्ग बहाल कर दिया गया है।

बंजार से आगे घ्यागी तक ट्रायल रन भी किया गया, लेकिन चार स्थानों पर सड़क की हालत बेहद खराब पाई गई। कई जगह गहरी दरारें और मलबा होने के कारण बस का आगे बढ़ना जोखिम भरा माना गया। इस कारण फिलहाल बस को बंजार तक ही सीमित कर दिया गया है।

बस अड्डा प्रभारी बंजार दीपचंद ने जानकारी देते हुए बताया,

> “फिलहाल औट से बंजार तक बस सेवा बहाल कर दी गई है। आगे जैसे ही सड़क की स्थिति सामान्य होगी, बस को घ्यागी और उससे आगे के क्षेत्रों तक भेजा जाएगा।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस सेवा के दोबारा शुरू होने से अब उन्हें बाजार, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों तक आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने विभाग से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द घ्यागी तक का मार्ग भी दुरुस्त किया जाए ताकि नियमित यातायात पूरी तरह बहाल हो सके।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page