मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आनी में संस्कृति और सामाजिक चेतना का संगम‘बेटी है अनमोल’ और देव संस्कृति कार्यक्रम में झलकी लोकआस्था, पुस्तक का हुआ विमोचन


फ्रंट पेज न्यूज़ आनी(राज शर्मा)।


हिमं संस्कृति, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में उपमंडल आनी के एसडीएम सभागार में “बेटी है अनमोल” एवं देव संस्कृति कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम ने जहां एक ओर सामाजिक चेतना को मजबूती दी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की धार्मिक–सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि लक्ष्मण सिंह कनेट ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में बेटियों को समान अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मान देना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बेटी है अनमोल” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा है। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध कर रही हैं, जरूरत है उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर और सहयोग देने की।


इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण साहित्यिक क्षण तब आया, जब “शमशरी महादेव की उत्पत्ति गाथा” पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। शमशर गांव के पुजारी शिव राम शर्मा द्वारा लिखित यह पुस्तक शमशरी महादेव से जुड़ी पौराणिक कथाओं, धार्मिक विश्वासों और लोकपरंपराओं का सजीव दस्तावेज है। मुख्यातिथि ने इसे क्षेत्र की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने वाला सराहनीय प्रयास बताया और लेखक को इस योगदान के लिए बधाई दी।
हिमं संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिव राज शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि संस्था का उद्देश्य सांस्कृतिक चेतना को जीवंत रखना, साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करना और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि “बेटी है अनमोल” जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं, वहीं शमशरी महादेव की उत्पत्ति गाथा जैसी पुस्तकें नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
कार्यक्रम में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय आनी, सरस्वती विद्या मंदिर आनी और लॉरेंस पब्लिक स्कूल आनी के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं के माध्यम से बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ और देव संस्कृति का प्रभावशाली संदेश दिया। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा वंशिका शर्मा के विचारोत्तेजक भाषण ने विशेष रूप से सभी का ध्यान खींचा। वहीं जीविका, निधि, रितिका सहित कई विद्यार्थियों ने कवितापाठ से कार्यक्रम को भावनात्मक ऊंचाई दी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

NH-305 पर अव्यवस्था: बिना योजना के टारिंग से जाम, विधायक सुरेंद्र शौरी ने उठाए सवाल।

You cannot copy content of this page