मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

हाथीथान फोरलेन पुल के नीचे पुलिस की कार्रवाई, 9 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार

भुंतर (फ्रंटपेज न्यूज़)

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने हाथीथान फोरलेन पुल के नीचे गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक से 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप (23 वर्ष) पुत्र श्री जीत सिंह निवासी गांव व डाकघर हुरला, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस थाना भून्तर के प्रभारी ने बताया कि गश्त के दौरान कुलदीप का व्यवहार संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके चलते उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से नशे की खेप बरामद हुई।

पुलिस द्वारा बरामद चिट्टा को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कुलदीप ने यह नशा कहां से और किन लोगों से खरीदा था तथा इसे आगे किसे बेचने की योजना थी।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगामी अन्वेषण जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page