मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

वीबी जी राम जी योजना पर सियासत गरम: गोविंद ठाकुर बोले— “राम के नाम से कांग्रेस को बैर, गांधी के सपने को भाजपा कर रही साकार”

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
मनरेगा का नाम बदलकर “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” यानी वीबी जी राम जी योजना किए जाने को लेकर हिमाचल की सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि असल समस्या योजना में “राम” नाम जुड़ने से है, जबकि हकीकत यह है कि भाजपा आज देश में महात्मा गांधी के ग्रामीण स्वराज के सपने को जमीन पर उतार रही है।
ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जल संरक्षण और आजीविका के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए मनरेगा को नए स्वरूप में लागू किया है। अब इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी, जिससे प्रदेश पर वित्तीय बोझ भी कम होगा और विकास कार्यों की गति भी तेज होगी।
उन्होंने कहा कि पहले मजदूरों को अपनी मजदूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इस योजना में स्पष्ट अधिनियम और समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था की गई है। तय समय सीमा में मजदूरी न मिलने की स्थिति में जवाबदेही भी तय होगी। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि पंचायतें भी अपने स्तर पर विकास कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने में सक्षम होंगी।
पूर्व मंत्री ने बताया कि पहले इस योजना के तहत 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया था, जिसे अब केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों की आय में भी सीधा इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला खासतौर पर पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि वह यह कहकर लोगों को भ्रमित कर रही है कि इससे महात्मा गांधी के नाम को हटाया जा रहा है, जबकि सच्चाई इसके ठीक उलट है। महात्मा गांधी ने ग्रामीण स्वराज का जो सपना देखा था, उसे आज भाजपा साकार कर रही है। कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रही है, जिनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि वीबी जी राम जी योजना से देश के गांवों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण भारत आत्मनिर्भरता की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाएगा। कांग्रेस को चाहिए कि वह तथ्यहीन विरोध छोड़कर विकास के इस अभियान में सकारात्मक भूमिका निभाए।

और पढ़ें

जिला परिषद वार्ड बलागाड/धाऊगी और ज्येष्ठा वार्ड से  भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

आनी में पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित।

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

आनी क्षेत्र में जमा दो बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रोहित भारती सहित कई विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान।

You cannot copy content of this page