मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

बंजार में पंचायत चुनावों से पहले मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू।

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार
पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर विकास खंड बंजार में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (स्पेशल रिवीजन) का कार्य आरंभ कर दिया गया है। यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों तथा उपायुक्त कुल्लू के आदेशों के अनुपालन में शुरू की गई है।
खंड विकास अधिकारी बंजार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों (पुनर्गठित एवं नव-सृजित पंचायतों को छोड़कर) की मतदाता सूचियों को अद्यतन किया जा रहा है। इसके लिए 01 अप्रैल, 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के पात्र होंगे।


पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आक्षेप प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है, जबकि इनका निपटारा 02 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को निर्णय से असंतोष हो तो वह 10 अप्रैल, 2026 तक अपील दायर कर सकता है, जिनका अंतिम निपटारा 17 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा।


प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने दावे एवं आक्षेप संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि एक सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!