हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

थलौट सब-स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते 22 फरवरी को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़बंजार ।
विद्युत उप-मंडल लारजी के अंतर्गत 33/11 केवी सब-स्टेशन थलौट में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल लारजी द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी लाइन में आवश्यक कार्य के कारण प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लारजी उप-मंडल के अंतर्गत आने वाले अनेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में झीटी, बीट, लारजी, ब्रामण, बिडोली, तलाड़ा, सैंज, पुशटी, न्यूली, रैला, शानाग, घनगर, रौपा, सलवार, कनौन, मेन-मझाण, लगाहड़, डैहरी, गडगशरी, सुञ्जन, भलाण, तरैहड़ा, चटोगी, शालवाना, वशालन, सपननी, हुर्री, बरेहण, कांडी, फल्याटी, मलेश तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बालीचौकी उप-मंडल के अंतर्गत बालीचौकी, रौपा, जीभी वैली, साची, थाची पंजाई, गरागुशैणी, सुधानी, धाटा आदि क्षेत्रों में तथा बंजार उप-मंडल के अंतर्गत बंजार, मंग्लौर और गुठनी आदि क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के दौरान बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम अथवा तकनीकी कारणों से कार्य की तिथि अथवा समय में परिवर्तन संभव है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पूर्व में निपटा लें।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

कोहिला पंचायत में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर, 53 ग्रामीणों ने सीखी सुरक्षित बैंकिंग की बारीकियां

जिला परिषद कुल्लू के वार्डों का पुनः परिसीमन अधिसूचित, 7 दिन में दर्ज कराएं आपत्तियां व सुझाव

कन्या विद्यालय आनी को हिमाचल बोर्ड में यथावत रखने के निर्णय से क्षेत्र में खुशी की लहर

मंगलौर स्कूल के नाम रहा राज्य स्तरीय बाल मेला—कुल्लू का परचम, तेंन्जिना परमार पूरे प्रदेश में प्रथम

सात माह बाद भी दोगडा पुल का निर्माण अधर में — नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, बरसात से पहले काम शुरू न हुआ तो कट जाएंगे तीन गांव

अग्निवीर भर्ती 2027 का बिगुल: 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण, मंडी ARO ने युवाओं को दिया सेना में शामिल होने का आह्वान

Leave a Comment

You cannot copy content of this page