मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

अग्निवीर भर्ती 2027 का बिगुल: 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण, मंडी ARO ने युवाओं को दिया सेना में शामिल होने का आह्वान

फ्रंट पेज न्यूज़ मंडी।
भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जो 01 अप्रैल तक चलेगी। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।


कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि यह भर्ती हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवार अधिकतम दो अग्निवीर ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर विस्तृत वीडियो लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया से लेकर ऑनलाइन परीक्षा देने के तरीके तक की पूरी जानकारी दी गई है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल तथा 10वीं और 8वीं पास ट्रेड्समैन के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी भी समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
भर्ती निदेशक ने यह भी कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन भरने में तकनीकी समस्या आती है या फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा है, तो वह सीधे सेना भर्ती कार्यालय मंडी से संपर्क कर सकता है। उन्होंने तीनों जिलों के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस भर्ती में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय सेना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, अनुशासन और गौरव का मार्ग है, जो युवाओं के भविष्य को नई दिशा देता है।
अंत में उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर भारतीय सेना का हिस्सा बनें और अपने साथ-साथ देश का भविष्य भी सशक्त करें।

और पढ़ें

आनी में पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित।

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

आनी क्षेत्र में जमा दो बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रोहित भारती सहित कई विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

You cannot copy content of this page