मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

बंजार नगर पंचायत चुनाव 2026 हेतु अधिकारियों की नियुक्ति, रिहर्सल तिथियां भी तय।

---Advertisement---



फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार (कुल्लू )


बंजार उपमंडल प्रशासन द्वारा नगर पंचायत बंजार के प्रस्तावित शहरी निकाय चुनाव 2026 के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम (सिविल) बंजार पंकज शर्मा  द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापकों एवं कर्मचारियों को प्रेसाइडिंग ऑफिसर (PRO), असिस्टेंट प्रेसाइडिंग ऑफिसर (APRO) तथा पोलिंग ऑफिसर (PO) के रूप में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना होगी।


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्त सभी अधिकारियों को चुनाव पूर्व निर्धारित रिहर्सल में भाग लेना अनिवार्य होगा। रिहर्सल की तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:
प्रथम रिहर्सल: 08 मई 2026
द्वितीय रिहर्सल: 12 मई 2026
तृतीय रिहर्सल: 16 मई 2026
सभी रिहर्सल का समय प्रातः 11:00 बजे तथा स्थान बीडीओ कॉन्फ्रेंस हॉल रहेगा।


प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी अधिकारी द्वारा रिहर्सल में अनुपस्थित रहने या कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पूर्ण मतदान दल (Polling Party) से संबंधित अंतिम आदेश द्वितीय रिहर्सल के दौरान जारी किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को यह भी सूचित किया गया है कि यदि वे नगर पंचायत बंजार क्षेत्र में मतदाता हैं, तो वे डाक मतपत्र (Postal Ballot) के माध्यम से मतदान करने के पात्र होंगे, जिसके लिए प्रथम रिहर्सल के दिन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, ईवीएम प्रबंधन समिति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।


नगर पंचायत बंजार चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों की नियुक्ति और रिहर्सल कार्यक्रम तय होने से चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!