मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

बंजार नगर पंचायत चुनाव: नामांकन हेतु आवश्यक प्रपत्र SDM कार्यालय में उपलब्ध।

---Advertisement---



फ्रंट पेज न्यूज़ ,बंजार (कुल्लू),


बंजार नगर पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर (एम)-सह-उपमंडल अधिकारी (सी), बंजार द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

जारी नोटिस के अनुसार, नगर पंचायत बंजार के विभिन्न वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया में आवश्यक सभी वैधानिक प्रपत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (एम)-कम-एसडीओ (सी) बंजार के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार वहां से नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संभावित प्रत्याशी समय रहते संबंधित कार्यालय से संपर्क कर अपने दस्तावेज प्राप्त करें और प्रक्रिया को पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार नामांकन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्री डोर सिंह से भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस सूचना को व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए तहसीलदार बंजार, नगर पंचायत सचिव बंजार तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!