मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

कुल्लू में नव निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू।


अटल सदन कुल्लू में आज  नव निर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले भर से नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें जनसेवा के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।


अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और ग्रामीण विकास की आधारशिला भी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन


इस अवसर पर बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी कल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर मनाली विधानसभा के विधायक को भुवनेश्वर गॉड और आनी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र  कुमार तथा राम सिंह मियां एपीएमसी अध्यक्ष  भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

उन्होंने नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और स्थानीय स्तर पर सुशासन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पंचायतों को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सभी प्रतिनिधियों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


समारोह के दौरान नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों के साथ संवाद स्थापित कर जनसेवा, ग्राम विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा पंचायतों को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने का आह्वान किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!