मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

बंजार के डूर सिंह भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।

बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी के होनहार युवा डूर सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
दूर सिंह ने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना कड़ी मेहनत और लगन के बल पर साकार किया।

विज्ञापन

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों, रिश्तेदारों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
डूर सिंह के पिता रेलू राम पिछले लगभग 40 वर्षों से बालीचौकी में मिठाई की दुकान संचालित कर रहे हैं। वे अपने सरल, ईमानदार और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में सम्मानित माने जाते हैं।

विज्ञापन

माता-पिता के संस्कारों और प्रोत्साहन को भी दूर सिंह की सफलता का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि डूर सिंह ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे बंजार क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। लोगों का मानना है कि उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी सेना और अन्य प्रतियोगी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन


डूर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया है।
क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने डूर सिंह को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!