मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

बंजार विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी नियुक्त हुईं शशि कटोच।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़,( प्रमेश शर्मा)बंजार।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आगामी 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रधान शशि कटोच को बंजार विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


यह नियुक्ति भाजपा संगठन द्वारा महिला मोर्चा की गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है। शशि कटोच लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं तथा संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


नियुक्ति के उपरांत शशि कटोच ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए कृतज्ञ हैं और पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


शशि कटोच ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डेजी ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन विज्ञापन विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने शशि कटोच की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बंजार विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और महिला मोर्चा की भागीदारी एवं प्रभावशीलता और अधिक मजबूत होगी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शशि कटोच को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!