फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू।
यह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवाइयां तथा आवश्यक टेस्ट उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें डॉ. संजय सहाय (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. ललिता बंसल (स्त्री रोग एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. नासिर अली (जनरल एवं एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जन) तथा डॉ. गीता कौल (एमबीबीएस, पूर्व बीएमओ व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) शामिल हैं।

शिविर में स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग तथा सामान्य शल्य चिकित्सा से संबंधित मरीजों की जांच और उपचार किया जाएगा। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस कार्यक्रम में बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिविर के आयोजन में समर्थ्य फाउंडेशन जन कल्याण संस्था का सहयोग रहेगा तथा इसका संचालन रघुनाथ हॉस्पिटल, ढालपुर (कुल्लू) द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं।





























