हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

नेपाल में गूंजा कुल्लू का नाम: रिवाड़ी के कवि विवेक शर्मा को ‘मातृभाषा रत्न’ अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Follow Us:


फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।

जिला कुल्लू के रिवाड़ी (आनी)गांव के युवा कवि विवेक शर्मा को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में ‘मातृभाषा रत्न अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
यह गरिमामयी सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य नेपाल–भारत मैत्री को सुदृढ़ करना, देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना तथा हिंदी-नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में देश-विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।
कवि विवेक शर्मा को साहित्यिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वे एक सक्रिय कवि होने के साथ-साथ शिक्षक भी हैं और अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व भी उन्हें अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य प्रतिभाशाली रचनाकारों को प्रोत्साहित कर उनमें नई ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा जैसे लोकप्रिय कवि एवं शिक्षक का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना अत्यंत गौरव का विषय है और उनकी कविताएं समाज को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करती हैं।
सम्मान की सूचना मिलते ही साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है। उनके शुभचिंतकों, मित्रों और साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कुल्लू सहित समूचे हिमाचल के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय मानी जा रही

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page