मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ: निरमंड की उपलब्धियों को समर्पित आयोजन, 2 अगस्त तक चलेगा विशेष कार्यक्रम

कुल्लू (फ्रंटपेज न्यूज़)


नीति आयोग की महत्वाकांक्षी योजना एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम के तहत कुल्लू जिला के निरमंड ब्लॉक को हाल ही में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया है। इसी उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में सोमवार को आकांक्षा हाट कार्यक्रम का शुभारंभ कुल्लू में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त श्रीमती तोरुल एस. रवीश ने किया।

यह आयोजन 2 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 21 विभागों की सहभागिता के साथ-साथ विभिन्न स्वयं सहायता समूहों व स्थानीय कारीगरों द्वारा अपने-अपने पारंपरिक व नवाचारी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।

यहां स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि आधारित उत्पाद, बुनाई-कढ़ाई की वस्तुएं और हिमाचली स्वाद का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

उपायुक्त ने कहा, “यह कार्यक्रम न केवल निरमंड ब्लॉक की उपलब्धि को सराहने का माध्यम है, बल्कि यह स्थानीय समुदाय, विभागीय टीमों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और योगदान के लिए सम्मानित करने का भी अवसर है।”

उन्होंने यह भी बताया कि 1 अगस्त को विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों, अधिकारियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर एडीसी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

आनी में पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित।

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

आनी क्षेत्र में जमा दो बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रोहित भारती सहित कई विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

You cannot copy content of this page