मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

क्षेत्रीय अस्पताल की कैंटीन में आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।

मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल की कैंटीन से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। सुबह करीब 6:05 बजे रसोई में नाश्ते की तैयारी के दौरान एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव हुआ, जिससे आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कैंटीन में रखा चूल्हा, बड़े बर्तन व राशन जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को काबू में कर लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि शुरुआती आकलन में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आई है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जबकि अस्पताल प्रबंधन को फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल की दोबारा समीक्षा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए कड़े सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

और पढ़ें

जिला परिषद वार्ड बलागाड/धाऊगी और ज्येष्ठा वार्ड से  भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

आनी में पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित।

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

आनी क्षेत्र में जमा दो बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रोहित भारती सहित कई विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान।

You cannot copy content of this page