मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

करशाला में कांगड़ा बैंक का वित्तीय साक्षरता शिविर,सरकारी योजनाओं, केसीसी और साइबर सुरक्षा पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

फ्रंट पेज न्यूज़ आनी। (राज शर्मा)
ग्राम पंचायत लगौटी के करशाला गांव में बुधवार को कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों—विशेषकर महिलाओं और किसानों—को बैंकिंग सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम में कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा आनी के प्रबंधक देवेंद्र सिंह और सह-प्रबंधक अनिल शर्मा ने उपस्थित लोगों को योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जानकारी दी गई। इसके अलावा महिलाओं के लिए एनिमल हसबेंडरी केसीसी, किसानों के लिए फसली ऋण, तथा बागवानी के लिए उपलब्ध केसीसी लिमिट के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और जरूरतमंदों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और एटीएम फ्रॉड से बचाव पर विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया कि वे किसी भी अनजान
फ़ोटो कैप्शन: करशाला में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते बैंक अधिकारी।कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत बैंक या संबंधित विभाग को देने की सलाह दी गई।
शिविर में कुल 41 ग्रामीणों ने भाग लिया। अंत में उपस्थित लोगों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की मांग रखी।

You cannot copy content of this page