हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

11 ग्राम चिट्टा के साथ कुल्लू एवं भून्तर के दो युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ भून्तर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भून्तर की टीम ने सियुड-मनिकरण सड़क पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को सड़क किनारे व्यास नदी की ओर एक संदिग्ध आल्टो कार (HP-34C-5697) खड़ी दिखाई दी। संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (33 वर्ष) पुत्र रवि कुमार निवासी गांव व डाकघर मौहल, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा आशिष (40 वर्ष) पुत्र ध्यान चंद निवासी वार्ड नंबर-09, डाकघर ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वाहन चालक राजेश कुमार मौके पर गाड़ी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके चलते पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि बरामद चिट्टा के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page