मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

मुआवजे की मांग को लेकर किसान मोर्चा ने सरकार से लगाई गुहार।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़ (शर्मा सी आर)आनी (कुल्लू) 

विधानसभा क्षेत्र आनी में बीते दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की कमर तोड़ दी है। प्राकृतिक आपदा के कारण सेब, मटर सहित अन्य नगदी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।


इसी गंभीर स्थिति को लेकर भाजपा किसान मोर्चा आनी और दलाश मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दूनी चंद की उपस्थिति में हुई, जिसमें दोनों मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से यह कहा गया कि आनी क्षेत्र के किसानों की आजीविका मुख्य रूप से सेब और मटर जैसी नगदी फसलों पर निर्भर करती है। हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के चलते इन फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

                 अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)
किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों और बागवानों को शीघ्र उचित राहत राशि और मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें। साथ ही फसलों के नुकसान का विशेष सर्वे करवाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने की भी मांग उठाई गई।

विज्ञापन


बैठक के उपरांत एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी (ना.) आनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में सरकार से अपील की गई है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाएं और किसानों के हित में ठोस निर्णय लिए जाएं।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!