हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

आनी के बाली दामन में वन अग्नि जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को किया जागरूकमुख्यातिथि डॉ. संजय सूद ने देवदार रोपकर दिलाया संरक्षण का संकल्प

On: February 26, 2026 5:29 PM
Follow Us:


फ्रंट पेज न्यूज़ आनी(राज शर्मा)।
उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत तलुना के बाली दामन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा महिलाओं के लिए वन अग्नि (फॉरेस्ट फायर) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जंगलों में लगने वाली आग के कारणों, दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वन संपदा की सुरक्षा में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. संजय सूद, हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स उपस्थित रहे।

उनके साथ सी.वी., तहसीलदार रामपुर, डीएफओ लुहरी, चमन लाल राव, रीना ठाकुर, रत्न सिंह, मदन मोहन सूद सहित अन्य वन अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जंगल हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने बताया कि अधिकांश वन अग्नि की घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं, जैसे सूखी घास में आग लगाना, जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकना या खेतों की सफाई के दौरान आग का फैल जाना। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और गांव के लोगों को भी जागरूक करें तथा आग लगने की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
उन्होंने देवदार जैसे वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल स्रोतों की रक्षा करने और जलवायु को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि, वन अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों की सदस्यों ने मिलकर देवदार के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने वन अग्नि से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं रखीं। वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सामूहिक प्रयास और समय पर सूचना देना ही सबसे प्रभावी उपाय है।
इस अवसर पर महिला मंडल अद्भुत नाथ अर्था, महिला मंडल ओलवा, महिला मंडल दोगरी की सदस्याएं, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में वन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

Leave a Comment

You cannot copy content of this page