मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

नगर पंचायत चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन एक ही प्रत्याशी मैदान में।

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार ।


बंजार नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से विधिवत शुरू हो गई। पहले दिन चुनावी गतिविधियां धीमी रहीं और केवल एक ही प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उपमंडल अधिकारी (नागरिक )(SDM) कार्यालय बंजार में वार्ड नंबर 3 से कुलदीप सोनी द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया। शुरुआती दिन कम भागीदारी देखने को मिली, लेकिन आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन भरने की प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक जारी रहेगी, जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। इसके उपरांत अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान 17 मई को होगा, जबकि मतों की गिनती 31 मई को की जाएगी।


चुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, जिसके चलते सरकारी घोषणाओं और विकास कार्यों के उद्घाटन पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बंजार नगर पंचायत में इस बार चुनावी मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं, मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!