हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

यूजीसी के कथित ‘काले कानून’ के विरोध में चांम्बी पंचायत से उठी आवाज, 6 मार्च की सुंदरनगर रैली को सफल बनाने का आह्वान

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ सुंदरनगर (विजय)।
सुंदरनगर की चांम्बी पंचायत में राजपूत महासभा एवं सामान्य वर्ग संयुक्त मंच द्वारा आयोजित संयुक्त बैठक में यूजीसी के कथित अलोकतांत्रिक काले कानून के विरोध को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक लामबंदी का संकेत मिला। प्रदेशाध्यक्ष ई. के. एस. जम्वाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उप महासचिव हेम सिंह ठाकुर, नरोत्तम चंद ठाकुर, राजेंद्र सेन, हैरी राजपूत और घनश्याम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन नरोत्तम चंद ठाकुर ने किया, जबकि क्षेत्र के राजपूत, ब्राह्मण और सामान्य वर्ग समुदाय के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी ने बैठक को जनआंदोलन की दिशा देने का काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीएस की छात्रा उर्वशी राणा की प्रभावशाली प्रस्तुति से हुई, जिसमें उन्होंने यूजीसी के प्रावधानों और सामान्य वर्ग के साथ कथित जातिगत भेदभाव के मुद्दे को विस्तार से रखा। इसके बाद समाजसेवी मोहनलाल गुप्ता, टेक सिंह राघवा, मुख्य संयोजक देवंती ठाकुर, जोगेंद्र शर्मा, हैरी राजपूत, राकेश शर्मा, मनीष शर्मा और जीतराम ठाकुर सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए आंदोलन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूजीसी के इस कानून के विरोध में जारी संघर्ष में समाज के सभी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा 6 मार्च को सुंदरनगर में प्रस्तावित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए महिला शक्ति, युवा वर्ग और स्कूल व उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा। अपने संबोधन में ई. के. एस. जम्वाल ने कहा कि सामान्य वर्ग पहले ही एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट जैसे कानूनों से प्रभावित है और अब उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी को जोड़कर युवाओं के बीच जाति आधारित वैमनस्य बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यूजीसी के इक्विटी प्रावधान पर स्टे दिए जाने और मार्च में अगली सुनवाई प्रस्तावित होने के बावजूद आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इस कानून को पूर्ण रूप से वापस नहीं लेती। इस अवसर पर इकाई के प्रधान गुलाब सिंह ठाकुर, संरक्षक नीलम राणा, खुशाल राघवा, गंगा सिंह ठाकुर, जीत राम ठाकुर, महिला मंडल प्रधान मंजू शर्मा, पूनम शर्मा, बबीता राघव, भावना शर्मा, प्रेमलता सोनी, प्रियंका राणा, दिलाराम राणा, युधिष्ठिर कुमार शर्मा, रामचंद्र राघव, राजेश डोगरा, देवेंद्र प्रसाद और मही सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जारी वक्तव्य में प्रदेशाध्यक्ष ई. के. एस. जम्वाल तथा संयोजक नीलम राणा और देवंती देवी ने आंदोलन को ग्राम स्तर तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

सरस्वती विद्या मंदिर आनी में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से सम्मान, परिश्रम और अनुशासन का दिया संदेश

“नशा त्यागें, खेल खेलें” का संदेश: अंतर-महाविद्यालय फैकल्टी क्रिकेट में आनी बना चैंपियन, अनिल कुमार की तूफानी पारी ने दिलाई ट्रॉफी

बजौरा भाजपा मंडल की तीन स्थानों पर चौपाल बैठकें, विधायक सुरेंद्र शौरी ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

ज्ञान विज्ञान समिति बंजार खंड का द्विवार्षिक सम्मेलन संपन्न, वैज्ञानिक सोच व नशा-मुक्ति पर जोर

शिक्षा या प्रयोगशाला? हिमाचल में बदलते पैटर्न पर तीखा सवाल

एआई एक्शन समिट 2026: तकनीकी प्रभुत्व की होड़ में नैतिकता की अंतिम परीक्षा

Leave a Comment

You cannot copy content of this page