हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में “सहभागिता” सात दिवसीय एनएसएस विशेष आवासीय शिविर का शुभारम्भ

On: December 25, 2025 5:27 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार द्वारा “सहभागिता” शीर्षक से आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का शुभारम्भ बुधवार 25 दिसंबर 2025 को विधिवत रूप से किया गया। शिविर का उद्घाटन कृषि उपज एवं विपणन समिति, जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने किया।


इस अवसर पर उपमंडलीय पशु चिकित्सक डॉ. रणधीर सिंह विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “बेसहारा पशुधन: जिम्मेदारी एवं दायित्व” विषय पर पीपीटी के माध्यम से अत्यंत रोचक, व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की, जिसे स्वयंसेवकों ने विशेष रुचि के साथ सुना।

विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक सीमा द्वारा किया गया, जबकि स्वयंसेवक तनु ने स्वागत भाषण एवं करुणा ने आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत करते हुए एनएसएस इकाई को प्रदेश की अग्रणी इकाइयों में से एक बताया।
मुख्य अतिथि राम सिंह मियां ने इस अवसर पर एनएसएस इकाई की पशु-प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द पर आधारित “संवेदना” धण परियोजना के प्रारूप का अनावरण किया।

उन्होंने स्वयंसेवकों को शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने शिविर सहयोग के रूप में दो बोरी चावल, पाँच किलोग्राम राजमा दाल तथा एक क्रेट टमाटर प्रदान करने की घोषणा की।
इकाई के कार्यक्रम अधिकारी ने एनएसएस की पृष्ठभूमि, इतिहास, दर्शन, नियमित गतिविधियों एवं विशेष शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिविर का विधिवत शुभारम्भ प्रातः 6 बजे स्थानीय महर्षि मारकंडेय मंदिर एवं माता त्रिपुरा बाला सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जहाँ मंदिर के गुरुजी विवेकानंद जी ने स्वयंसेवकों को आध्यात्मिक उन्नति के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बंजार केंद्र की बहनों द्वारा शिविर अवधि में प्रतिदिन प्रातः विशेष राजयोग अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही इस बार शिविर में पहली बार ऑनलाइन सत्रों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग की सहायक आचार्या रश्मि ठाकुर द्वारा पोक्सो अधिनियम पर ऑनलाइन व्याख्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी बहनें निमू, पुष्पलता एवं प्रियंका, महाविद्यालय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश कुमार ठाकुर, टी.सी. महंत, लोकेन्द्र ठाकुर, अंशुल शर्मा, मितेश ठाकुर, ओमप्रकाश, छोटू बिष्ट, बलदेव ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक गोविन्द भारती, शिक्षिका नमिता प्रकृति, कोठी-चैहणी वार्ड से जिला परिषद सदस्य मान सिंह, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के सदस्य तथा एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

You cannot copy content of this page