हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

कुल्लू में चरस तस्करी पर शिकंजा, कांगड़ा का युवक गिरफ्तार

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू।

कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। 16 फरवरी 2026 को डुंखरा चौक में नियमित नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को 203 ग्राम चरस/कैनाबिस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 203 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रंजन कटोच (31 वर्ष) पुत्र कुलदीप कटोच, निवासी गांव व डाकघर नगेड़, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत पुलिस थाना मनीकर्ण में मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बारे में सुराग जुटाने में लगी हुई है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना करते हुए क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

कुल्लू में ‘चिट्टा’ और चरस का जाल: जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच भ्रष्ट तंत्र पर उठते गंभीर सवाल

भुंतर व मणिकर्ण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1 किलो से अधिक चरस बरामद, पंजाब व हरियाणा के तीन युवक गिरफ्तार

मनाली से भून्तर तक नशे पर पुलिस का प्रहार: होटल से चिट्टा बरामद, नाकाबंदी में चरस के साथ आरोपी काबू

हिमाचल पुलिस की बड़ी कामयाबी 4 किलो से ज्यादा चरस के साथ बंजार के दंपति गिरफ्तार

भुंतर और कुल्लू में नशे पर पुलिस का प्रहार: 29 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार, अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

भून्तर में चिट्टे पर करारा वार: फोरलेन नाकाबंदी में कार से 8 ग्राम हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Comment

You cannot copy content of this page