हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

विश्व की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल माउंट एकांकागुआ पर सुंदरनगर के नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने फहराया तिरंगा, विधायक राकेश जमवाल ने दी बधाई

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ सुंदरनगर(विजय)।
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का क्षण उस समय आया जब नगर परिषद के वार्ड नंबर–2 के निवासी नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6,961 मीटर) पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। इस अद्वितीय उपलब्धि पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।
राकेश जमवाल ने कहा कि 22 फरवरी 2026 को विश्व की दुर्गम चोटियों में शुमार माउंट एकांकागुआ पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराना असाधारण साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई पर जहां ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम हो जाता है, मौसम पल–पल करवट बदलता है और तेज बर्फीली हवाएं चुनौती बनकर सामने खड़ी रहती हैं, वहां तक पहुंचना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। ऐसे कठिन हालात में तिरंगा फहराना पूरे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा कि सुंदरनगर की भूमि वीरों की भूमि रही है और यहां के युवाओं ने समय–समय पर अपनी प्रतिभा, पराक्रम और देशभक्ति से प्रदेश का नाम रोशन किया है। नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह की यह उपलब्धि न केवल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी, बल्कि उनमें साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी और मजबूत करेगी।
जमवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि भूपेंद्र सिंह भविष्य में भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।
यह उपलब्धि सुंदरनगर ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक बन गई है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

चार साल से जलती यूरोप की धरती: युद्ध नहीं, विश्व व्यवस्था का क्षरण

आनी महाविद्यालय में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का गरिमामय समापन, पद्मश्री नेक राम शर्मा ने प्राकृतिक खेती का दिया संदेश

यूजीसी के कथित ‘काले कानून’ के विरोध में चांम्बी पंचायत से उठी आवाज, 6 मार्च की सुंदरनगर रैली को सफल बनाने का आह्वान

सरस्वती विद्या मंदिर आनी में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से सम्मान, परिश्रम और अनुशासन का दिया संदेश

“नशा त्यागें, खेल खेलें” का संदेश: अंतर-महाविद्यालय फैकल्टी क्रिकेट में आनी बना चैंपियन, अनिल कुमार की तूफानी पारी ने दिलाई ट्रॉफी

बजौरा भाजपा मंडल की तीन स्थानों पर चौपाल बैठकें, विधायक सुरेंद्र शौरी ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page