मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

मध्य प्रदेश में आधुनिक खेती का संदेश लेकर राष्ट्रीय मेले में पहुंचेंगे आनी के डॉ. अंशुल।

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़ आनी (छबिन्द्र शर्मा):


आनी क्षेत्र के रौं गांव से संबंध रखने वाले युवा कृषि वैज्ञानिक डॉ. अंशुल शर्मा का चयन मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले “उन्नत कृषि किसान मेला” में भागीदारी के लिए हुआ है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।


डॉ. अंशुल शर्मा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र में कार्यरत हैं। मेले के दौरान वे आलू उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। विशेष रूप से वे PZTM (शून्य जुताई आधारित आलू खेती) और ARC (Apical Rooted Cuttings) तकनीक के माध्यम से आलू बीज उत्पादन की विधियों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत करेंगे।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। प्रस्तुत की जाने वाली तकनीकें न केवल मृदा स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक हैं, बल्कि जल संरक्षण और कृषि लागत में कमी के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विज्ञापन


यह मेला देशभर के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां वे आधुनिक कृषि नवाचारों को समझने और अपनाने का अवसर प्राप्त करेंगे।
डॉ. अंशुल शर्मा, पुत्र मंजुल शर्मा, मूलतः आनी क्षेत्र की दलाश पंचायत के रौं गांव से संबंध रखते हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं को कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!