हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

बजौरा फार्म से इटली के सेब के फेदर पौधों का वितरण शुरूबागवानी विभाग की पहल, A-ग्रेड पौधे ₹500 प्रति पौधा उपलब्ध

On: February 7, 2026 9:45 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ बजौरा।

जिले के सेब बागवानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। बागवानी विभाग की ओर से इस वर्ष GRIBA नर्सरी, इटली द्वारा तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले सेब के फेदर (Feather) पौधों का वितरण बजौरा फार्म से कल से शुरू किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ये पौधे आधुनिक बागवानी मानकों पर खरे उतरते हैं और बेहतर उत्पादन व गुणवत्ता के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
विभाग ने बताया कि सभी पौधे A-ग्रेड हैं और इन्हें ₹500 प्रति पौधा की दर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। पौधे विभिन्न रूटस्टॉक पर तैयार किए गए हैं, जिससे अलग-अलग ऊँचाई और जलवायु परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
उपलब्ध किस्में
Dark Baron Gala on M9
Narsimoh Gala on M9
King Roat on M9
Gala Schinco on M9
Dark Baron Gala on MM111
संपर्क विवरण
पौधों की उपलब्धता, बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए बागवान निम्न अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—
डॉ. भीषम ठाकुर, HDO: 9418423990
गोपाल शर्मा, HEO: 9817294217
रोहन किंगोपा, HEO: 9418646078
राहुल चौधरी, HEO: 7018025486
बागवानी विभाग ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों और बागवानों से अपील की है कि इस सूचना को व्हाट्सएप ग्रुपों व अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक साझा करें, ताकि कोई भी इच्छुक बागवान इस अवसर से वंचित न रहे।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page