मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

कोरम पूरा न होने से बंजार ब्लॉक समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित।

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

बंजार ब्लॉक समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए गुरुवार को प्रस्तावित चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण नहीं हो सका।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 15 सदस्यीय ब्लॉक समिति में चुनाव संपन्न कराने के लिए कम से कम दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन बैठक में केवल 9 सदस्य ही उपस्थित हुए। इस कारण चुनाव प्रक्रिया को अगली तिथि तक स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए आवश्यक संख्या में सदस्य उपस्थित नहीं हो पाए, जिसके चलते चुनाव करवाना संभव नहीं था।

विज्ञापन

नियमों के तहत दो-तिहाई उपस्थिति के लिए कम से कम 10 सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जबकि बैठक में केवल 9 सदस्यों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कि चुनाव को फिलहाल अगली तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि का निर्धारण निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप बाद में किया जाएगा, जिसकी सूचना सभी सदस्यों को समय रहते उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बंजार ब्लॉक समिति में कुल 15 सदस्य हैं और राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो समिति में भाजपा का बहुमत माना जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह चर्चा बनी हुई है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का चयन होने की संभावना प्रबल है। हालांकि चुनाव स्थगित होने के कारण इस पर अंतिम निर्णय अब अगली बैठक में ही हो सकेगा और समय का टालना भी अपने आप में एक चुनौती रहती है।

विज्ञापन


चुनाव टलने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों और समर्थकों की निगाहें अब नई चुनाव तिथि की घोषणा पर टिकी हुई हैं।  विपक्ष की क्या रणनीति रहती है और आगामी बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित होने की स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि बंजार ब्लॉक समिति के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कब आयोजित किया जाएगा तथा समिति की कमान किसके हाथों में जाएगी। फिलहाल कोरम के अभाव में बंजार ब्लॉक समिति की बहुप्रतीक्षित ताजपोशी टल गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!