मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

जनगणना-2027 का कार्य नियमित विद्यालय एवं कार्यालय समय में करवाने की उठी मांग।

---Advertisement---



फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

एच.पी. ऑल सर्व टीजीटी फेडरेशन कैडर, ब्लॉक बंजार ने जनगणना-2027 के क्षेत्रीय कार्यों को सामान्य कार्यालय एवं विद्यालय समय में संपन्न करवाने की मांग को लेकर चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार बंजार  को लाल सिंह अध्यक्ष सर्व प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक काडर महासंघ ब्लॉक बंजार ने ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

संगठन ने जिला कुल्लू, विशेषकर बंजार उपमंडल की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए जनगणना कार्य को अवकाश अथवा विद्यालय समय के बाद करवाने संबंधी निर्देशों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनगणना-2027 देश का एक महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्यक्रम है, जिसकी सफलता के लिए क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक सर्वेक्षण एवं घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

बंजार क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां अत्यंत चुनौतीपूर्ण हैं, जहां दूरस्थ गांव, बिखरी हुई आबादी, कठिन सड़क संपर्क और लंबी यात्रा दूरी के कारण क्षेत्रीय भ्रमण में अधिक समय और श्रम लगता है। ऐसे में जनगणना कार्य को केवल विद्यालय अथवा कार्यालय समय के बाद और छुट्टियों के दिनों में करना व्यावहारिक रूप से कठिन है।


फेडरेशन ने अपने ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों पर पहले से ही शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का अत्यधिक दबाव है। प्रतिदिन अध्यापन कार्यों के अतिरिक्त छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन, यू-डाइस प्लस (UDISE+), ऑनलाइन उपस्थिति, ई-सम्वाद, मध्याह्न भोजन योजना, विभिन्न मूल्यांकन एवं अन्य सरकारी कार्यों का दायित्व भी शिक्षकों द्वारा निभाया जा रहा है। ऐसे में जनगणना जैसे व्यापक कार्य को अतिरिक्त समय में करने से कार्यभार और अधिक बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


संगठन ने महिला कर्मचारियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय समय के पश्चात अथवा अवकाश के दिनों में कार्य करने से महिला कर्मचारियों को अपने बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता तथा घरेलू दायित्वों के निर्वहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं की सीमित उपलब्धता भी एक बड़ी चुनौती है, विशेषकर उन कर्मचारियों के लिए जो अपने निवास स्थान से दूर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों में अत्यधिक गर्मी और लंबे समय तक लगातार कार्य करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही पंचायत चुनावों सहित विभिन्न सरकारी कार्यों में लगातार सहभागिता के कारण कर्मचारियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होने की संभावना रहती है।

विज्ञापन

फेडरेशन ने कहा कि साप्ताहिक अवकाश प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है और लगातार छुट्टियों तथा अवकाश के दिनों में सरकारी कार्य करवाने से कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संगठन का मानना है कि जनगणना कार्य को नियमित कार्यालय एवं विद्यालय समय में करवाने से न केवल कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि आंकड़ों की शुद्धता, कार्य की गुणवत्ता तथा समयबद्धता भी सुनिश्चित होगी।

एच.पी. ऑल सर्व टीजीटी फेडरेशन कैडर, ब्लॉक बंजार ने प्रशासन से मांग की है कि जिला कुल्लू एवं विशेष रूप से बंजार क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनगणना-2027 के क्षेत्रीय कार्यों को सामान्य कार्यालय एवं विद्यालय समय में संपन्न करने संबंधी स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!