मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

तीर्थन घाटी में ‘शहीद लगन चंद मेमोरियल क्रिकेट कप 2026’ का भव्य आगाज़।

100 से अधिक टाइम लेगी भाग

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार (कुल्लू):
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की मनमोहक तीर्थन घाटी स्थित घिंडी थाच मैदान में मंगलवार से “शहीद लगन चंद मेमोरियल क्रिकेट कप 2026 (सीजन-6)” का भव्य शुभारंभ हुआ। समुद्र तल से करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर घने जंगलों और पहाड़ों के बीच आयोजित इस अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और रोमांच का माहौल बना दिया है।


इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, बंजार ज़ोन के निदेशक तथा युवा नेता हितेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


आयोजकों के अनुसार, इस बार प्रतियोगिता में 100 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। विजेता टीम को 1,75,000 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 88,000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को 15,000 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

                     (विज्ञापन)
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 6600 रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। ‘मैन ऑफ द सीरीज’ को 4100 रुपये दिए जाएंगे, जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेटकीपर को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के अंतिम दो दिनों में महिला मंडलों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। वहीं, पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर रही है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page