हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा

भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त शिमला से की शिष्टाचार भेंट, पहाड़ी संस्कृति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से हुए प्रभावित

On: July 30, 2025 11:50 AM
Follow Us:

शिमला, (फ्रंटपेज न्यूज़)

राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2024 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (IA&AS) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 19 प्रशिक्षु अधिकारियों, जिनमें 2 अधिकारी भूटान से थे, ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और प्रशासनिक चुनौतियों से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को जिला प्रशासन के ढांचे, राजस्व से जुड़े कार्य, राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली, ऑडिट, डिजिटलीकरण, बजट प्रबंधन और योजनाओं की निगरानी प्रणाली पर गहन जानकारी दी। उन्होंने कहा कि –

“पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन करना अत्यंत आवश्यक है।”

‘पहाड़ी आंगन’ बना आकर्षण का केंद्र

प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने व्यस्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच बांटनी कैसल में चल रहे ‘पहाड़ी आंगन’ का दौरा किया। वहां उन्होंने स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की।
उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षु अधिकारियों की मांग पर राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी में भी स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे स्थानीय महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा।

भेंट के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को पारंपरिक शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा दिए गए समय और गर्मजोशी के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, एडीएलआर डॉ. राखी सिंह, तहसीलदार शिमला शहरी अपूर्व शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page