हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

कुल्लू में निशुल्क हैंडलूम प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर — 4 माह का कोर्स, वजीफा भी मिलेगा

On: February 13, 2026 12:34 PM
Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र, कुल्लू (केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा नए प्रशिक्षण सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केन्द्र के प्रभारी धन सिंह राठौर ने बताया कि यह प्रशिक्षण केन्द्र जिले के जरूरतमंद युवाओं और पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर कार्य कर रहा है।
यह चार माह का पूर्णकालिक निशुल्क हैंडलूम प्रशिक्षण 1 मार्च 2026 से आरम्भ होगा, जिसमें चयनित प्रशिक्षणार्थियों को पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ऊनी वस्त्र निर्माण की बारीकियां सिखाई जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुल्लू शाल, स्टॉल, जेंट्स चद्दर, मफलर, ऊनी दरी/कार्पेट, बॉर्डर तथा सजावटी वस्तुओं की बुनाई और डिजाइनिंग का व्यावहारिक ज्ञान विभिन्न हैंडलूम मशीनों पर दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन 125 रुपये की दर से वजीफा भी दिया जाएगा, जो उनकी उपस्थिति के आधार पर हर माह सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इससे प्रशिक्षण के साथ-साथ आर्थिक प्रोत्साहन भी मिलेगा।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का साक्षर होना अनिवार्य है। विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना नाम, जन्मतिथि/आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पूरा पता, शैक्षणिक योग्यता, बुनाई एवं डिजाइनिंग का पूर्व अनुभव (यदि हो), मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की प्रति, राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक की प्रति और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 25 फरवरी 2026 सायं 4 बजे तक प्रशिक्षण केन्द्र, शास्त्री नगर, कुल्लू में निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जमा करवाना होगा।
उम्मीदवारों का चयन 26 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे चयन समिति के समक्ष साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके लिए अलग से कोई सूचना पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
प्रशिक्षण केन्द्र गेट वेल हॉस्पिटल के ऊपर स्थित भवन, शास्त्री नगर, कुल्लू में संचालित हो रहा है। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://www.woolboard� पर भी देखा जा सकता है या दिए गए संपर्क माध्यमों से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह प्रशिक्षण न केवल पारंपरिक कुल्लू हैंडलूम कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

कुल्लू में ‘चिट्टा’ और चरस का जाल: जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच भ्रष्ट तंत्र पर उठते गंभीर सवाल

अनुराग ठाकुर सहित 31 सदस्यीय संयुक्त समिति गठित, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक की होगी विस्तृत समीक्षा

आरडीजी के नाम पर जनविरोधी प्रस्ताव बर्दाश्त नहीं: हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ

इंदिरा मार्केट की छत पर सजेगा ‘सरस मेला’, 16 से 25 फरवरी तक स्वदेशी उत्पादों की बहार — उपायुक्त अपूर्व देवगन का आमंत्रण

संवेदनाओं, संबंधों और प्रतीक्षा की कहानियों से सजी रंगमंचीय संध्या — एडीएम डॉ. मदन कुमार ने कलाकारों की सराहना की

भुंतर व मणिकर्ण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1 किलो से अधिक चरस बरामद, पंजाब व हरियाणा के तीन युवक गिरफ्तार

Leave a Comment

You cannot copy content of this page