मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू दशहरा 2025: 332 देवी-देवताओं को भेजा गया निमंत्रण, प्रशासन ने की तैयारियां तेज

कुल्लू । विश्वप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2025 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बार का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक ढालपुर मैदान और आसपास के क्षेत्रों में होगा। देवी-देवताओं के इस अद्वितीय महाकुंभ के लिए दशहरा उत्सव समिति ने 332 देवी-देवताओं को औपचारिक निमंत्रण पत्र भेज दिए हैं।

उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति की उपाध्यक्ष तोरूल एस. रवीश ने जानकारी दी कि यह उत्सव कुल्लू जनपद की आस्था और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। हर साल की भांति इस बार भी आनी-निरमंड जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के देवी-देवताओं सहित कुल्लू, मनाली, सैंज और बंजार क्षेत्र के देवताओं को आमंत्रित किया गया है।

पिछले साल से अधिक देवी-देवताओं की उम्मीद

दशहरा समिति के अनुसार, इस वर्ष 332 देवी-देवताओं को आमंत्रण भेजा गया है, जबकि पिछले साल 315 देवी-देवता उत्सव में शामिल हुए थे। समिति को उम्मीद है कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक देवी-देवता पधारेंगे और उत्सव की गरिमा को और बढ़ाएंगे।

ठहरने और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था

दशहरा समिति ने आने वाले देवी-देवताओं और उनके साथ चलने वाली रथ यात्राओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सभी देवी-देवताओं को ढालपुर मैदान और आसपास चिन्हित स्थानों पर अस्थायी शिविरों में ठहराया जाएगा।

बिजली, पानी और सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर दी गई है।

देवी-देवताओं के लिए टेंट पहले से उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

सरकार की ओर से तय नियमों के अनुसार उन्हें नजराना भी भेंट किया जाएगा

You cannot copy content of this page