मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, किशोरियों को कैंसर से बचाव का

फ्रंट पेज न्यूज़,  बंजार।
राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे किशोरियों के टीकाकरण अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेंद्र सॉरी ने किशोरियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि एचपीवी टीका 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बालिकाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह टीका भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों, विशेषकर कैंसर से बचाव में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।

Vigyapan


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टीकाकरण कार्यक्रम केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं का हिस्सा है। इसके तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जाएगा, जो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता भी फैलाई जा रही है।


इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को टीकाकरण के महत्व, इसके लाभ और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और पात्र किशोरियों को समय पर टीकाकरण करवाकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page