मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

स्वास्थ्य खण्ड आनी में 501 किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका, ‘सुरक्षा का संकल्प’ अभियान शुरू


फ्रंट पेज न्यूज़ (आनी)
सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से स्वास्थ्य खण्ड आनी में ‘सुरक्षा का संकल्प’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ रविवार, 29 मार्च को होगा, जिसमें 14 वर्ष से अधिक आयु की 501 किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया जाएगा।


इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ आनी, डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए नागरिक चिकित्सालय आनी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश को कोल्ड चेन प्वाइंट के रूप में चिन्हित किया गया है। इन केंद्रों पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ आशा वर्कर्स भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके। डॉ. मेहता ने कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है और समय रहते इसका लगाया जाना किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

(विज्ञापन)


अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके तहत दूसरा चरण 5 अप्रैल, तीसरा चरण 12 अप्रैल, चौथा चरण 19 अप्रैल, पांचवां चरण 10 मई तथा छठा और अंतिम चरण 24 मई को आयोजित किया जाएगा।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


बीएमओ डॉ. मेहता ने स्वास्थ्य खण्ड आनी के अंतर्गत आने वाली 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर नजदीकी कोल्ड चेन प्वाइंट पर पहुंचकर एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान न केवल किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और भविष्य को सुरक्षित बनाने का एक सशक्त प्रयास भी है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page