मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

सैंज घाटी में खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग कार्रवाई, पीडीएस खाद्यान्न सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए नमूने।

---Advertisement---


धामण, शलवाड़ और सैंज क्षेत्र में चलाया विशेष निरीक्षण अभियान, गुणवत्ता जांच के लिए भेजे गए नमूने


फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू।


खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू द्वारा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सैंज घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीम सिंह के नेतृत्व में यह अभियान धामण, शलवाड़, सैंज तथा आसपास के क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के खाद्यान्न, चावल, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूपता की जांच के लिए विधिवत परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुल्लू अनिल शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त और मानक अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग समय-समय पर ऐसे निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान संचालित करता रहता है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

विभाग ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं से गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की सूचना विभाग को देने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!