हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

भुंतर व मणिकर्ण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1 किलो से अधिक चरस बरामद, पंजाब व हरियाणा के तीन युवक गिरफ्तार

Follow Us:

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो से अधिक चरस बरामद की है। दोनों मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पहला मामला पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत सामने आया। पुलिस टीम ने सिंयुड में नाकाबंदी के दौरान वाहन संख्या HP 01K 5159 (अल्टो कार) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन में सवार आशु (22 वर्ष) पुत्र मुकदर सिंह निवासी बाल्मिकी मोहल्ला, समीप सिटी थाना नेहरू गेट बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) तथा पीयूष कुमार (21 वर्ष) पुत्र रविकांत निवासी बाल्मिकी मोहल्ला, समीप सिटी थाना नेहरू गेट बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के कब्जे से 506 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में धारा 20 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है।


दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना मणिकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी की टीम ने सुमारोपा में नाकाबंदी के दौरान की। यहां पुलिस ने झार सिंह (30 वर्ष) पुत्र भगवान निवासी गांव व डाकघर झामरी, तहसील मतनेहल, जिला झज्जर (हरियाणा) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 923 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना मणिकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में बरामद नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। जिला कुल्लू में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नाकाबंदी और गश्त को और सख्त किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

और पढ़ें

कुल्लू में ‘चिट्टा’ और चरस का जाल: जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच भ्रष्ट तंत्र पर उठते गंभीर सवाल

अनुराग ठाकुर सहित 31 सदस्यीय संयुक्त समिति गठित, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक की होगी विस्तृत समीक्षा

आरडीजी के नाम पर जनविरोधी प्रस्ताव बर्दाश्त नहीं: हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ

इंदिरा मार्केट की छत पर सजेगा ‘सरस मेला’, 16 से 25 फरवरी तक स्वदेशी उत्पादों की बहार — उपायुक्त अपूर्व देवगन का आमंत्रण

संवेदनाओं, संबंधों और प्रतीक्षा की कहानियों से सजी रंगमंचीय संध्या — एडीएम डॉ. मदन कुमार ने कलाकारों की सराहना की

कुल्लू में निशुल्क हैंडलूम प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर — 4 माह का कोर्स, वजीफा भी मिलेगा

Leave a Comment

You cannot copy content of this page