मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार–जीभी–सोझा–जलोड़ी क्षेत्र में यात्रा पर परामर्श, घियागी तक ही वाहनों की आवाजाही की सलाह

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
बंजार–जीभी–सोझा–जलोरी क्षेत्र में वर्तमान मौसम परिस्थितियों और सड़कों की स्थिति को देखते हुए उपमंडल प्रशासन बंजार ने आम जनता और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।


जारी परामर्श के अनुसार क्षेत्र में खराब मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही केवल घियागी तक ही सीमित रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मौसम और सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक आगे की यात्रा करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।
इसके अलावा आम जनता और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा तथा ट्रेकिंग गतिविधियों से सख्ती से परहेज करने का आग्रह किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपात स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन ने कहा कि यह परामर्श पूरी तरह से जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।


उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार ने सभी संबंधित विभागों और हितधारकों से इस परामर्श के पालन में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया है।


प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (ऑट से जालोरी पास तक) मार्ग पर इस परामर्श को दोनों ओर प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता और पर्यटकों को समय रहते जानकारी मिल सके।

और पढ़ें

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के 9वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कवींद्र गुप्ता मुख्य अतिथि, शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया

आरटीआई से बाहर विजिलेंस: पारदर्शिता की कसौटी पर सरकार का फैसला

बर्फबारी में भी नहीं जाएगी बिजली: मनाली में जी.आई.एस. तकनीक वाला उप-केंद्र बनेगा

कुल्लू जिले में ग्राम सभाओं के पुनर्गठन की तैयारी, कई गांवों के विभाजन और नई ग्राम सभाओं के गठन का प्रस्ताव जारी

नागरिक अस्पताल बंजार में 9 से 13 मार्च तक पुरुष नसबंदी कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में दी जा रही सेवाएँ

शिमला में प्रीपेड टैक्सी सेवा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और पारदर्शी सफर

Leave a Reply

You cannot copy content of this page