हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा

कुल्लू में विकास की नई इबारत: भुंतर को मिला डबल लेन पुल, ट्रांसपोर्ट नगर का होगा निर्माण – सुंदर सिंह ठाकुर

On: July 27, 2025 12:54 PM
Follow Us:

कुल्लू (फ्रंटपेज न्यूज़)

538 लाख से बना भुंतर डबल लेन पुल जनता को समर्पित
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से रविवार को विधायक एवं लाड़ा अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने व्यास नदी पर 538 लाख रुपये की लागत से बने डबल लेन भुंतर पुल का लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक मौके पर भुंतर में एक विशाल जनसभा का आयोजन भी हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।

40.50 मीटर लंबे पुल से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग
सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह पुल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। पुल की लंबाई 40.50 मीटर है, जो अब मणीकर्ण और गड़सा घाटी के लाखों लोगों को जोड़ते हुए किसानों, बागवानों और व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचाएगा।

भविष्य का बड़ा सपना: ट्रांसपोर्ट नगर भुंतर में


विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भुंतर को अब एक बड़े ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। ट्रक, जीप, ऑटो यूनियन के लिए स्थायी स्थान की योजना तैयार है। इससे ट्रैफिक प्रबंधन और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

व्यास नदी तटीकरण और ट्रेसिंग की योजना
उन्होंने यह भी घोषणा की कि एसएसबी से लेकर भुंतर एयरपोर्ट तक व्यास नदी का तटीकरण कार्य प्रथम चरण में शुरू हो चुका है, जिसके लिए 15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
भविष्य में रामशिला से बंजार तक व्यास नदी की ट्रेसिंग की जाएगी, जिसमें बड़े पत्थरों और मलबे को हटाकर नदी को गहराई दी जाएगी, जिससे बाढ़ के खतरे को रोका जा सकेगा।

बिजली महादेव रोपवे पर विपक्ष की राजनीति
विधायक सुंदरसिंह ठाकुर ने बिजली महादेव रोपवे परियोजना को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हारे हुए नेता देव आस्था के नाम पर लोगों को भ्रमित कर विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं।


जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू की पहल पर केंद्र सरकार ने 300 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ की मशीनरी का ऑर्डर भी दिया जा चुका है।

स्वरोजगार की संभावनाएं और पर्यटन विकास
कुल्लू में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार आने वाले समय में और भी क्षेत्रों की पहचान करेगी। ठाकुर ने कहा कि सरकार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

नए पुल और मरम्मत कार्यों की भी घोषणा
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिरडी से टलोगी को जोड़ने वाला नया पुल स्वीकृत किया गया है। वहीं भूतनाथ पुल की मरम्मत के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है और फिलहाल छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।


इस मौके पर मिल्क फेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, और एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने भी जनसभा को संबोधित किया और क्षेत्रीय विकास की योजनाओं पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मिल्क फेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, ज़िला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, नगर परिषद भुंतर की अध्यक्ष रविंद्रा डोगरा, पार्षद इंदिरा ठाकुर, करतार सिंह गुलेरिया, ज़िला परीक्षा समिति की सदस्य आशा ठाकुर, शेष राम आज़ाद, शेष राम चौधरी, अनिल सूद, राम शरण दास सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel

Join Now

Facebook Page

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page