मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

आनी में सजी कवियों की महफिल, बाल कवि सम्मेलन ने जीता सबका दि

---Advertisement---


पहाड़ी और हिंदी भाषा की प्रस्तुतियों से गूंजा सांस्कृतिक मंच, 110 विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का दम


फ्रंट पेज न्यूज़ (शिवराज शर्मा)आनी।

जिला सांस्कृतिक परिषद कुल्लू एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आनी में एक भव्य सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कवि सम्मेलन, भाषण, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, नाटक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने दीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम का आयोजन हिम संस्कृति सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पंजीकृत संस्था द्वारा किया गया। संस्था की ओर से मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर आनी ब्लॉक के 10 विद्यालयों के लगभग 110 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया।


बाल कवि सम्मेलन बना आकर्षण का केंद्र
बाल कवि सम्मेलन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इसकी शुरुआत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय आनी की छात्रा रबीना कुमारी ने अपनी प्रेरणादायक कविता “मेरा गांव मेरी जन्मभूमि है, मेरे परों को उड़ान भरनी है, हर रोज खेलूंगी, कूदूंगी, पढ़ूंगी, नाचूंगी” के पाठ से की। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।


इसके अलावा रोहित, राजकुमार, सुनील, रमा, पिंकी, जय और वंशिका सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी हिंदी और पहाड़ी भाषा में सुंदर एवं भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा।


भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हिमालयन मॉडल स्कूल आनी, सरस्वती विद्या मंदिर आनी, लॉरेंस पब्लिक स्कूल तथा राजकीय कन्या विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में स्थानीय देव संस्कृति को विशेष स्थान दिया गया। देवता शमशरी महादेव विषय पर बनाई गई उत्कृष्ट चित्रकला के लिए हिमालयन मॉडल स्कूल आनी की छात्रा तनवी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया।
स्वच्छता और नशा मुक्ति पर नाटक ने दिया सामाजिक संदेश
हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को जागरूकता का संदेश देते हुए खूब प्रभावित किया।

विज्ञापन


इसके अलावा ।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध चित्रकार जीवन प्रकाश को कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं आनी क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी शिल्पा ठाकुर को कैप्टन बनने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त राकेश ठाकुर, नीना चौहान, सरला सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह कनेट ने अपने संबोधन में कहा कि बाल कवि सम्मेलन, भाषण, चित्रकला तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में साहित्य, संस्कृति और देव परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भविष्य में समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम ने आनी ब्लॉक के 10 विद्यालयों के 110 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शिवराज शर्मा, उपाध्यक्ष चमन शर्मा, संतोष शर्मा, दीवान शर्मा, जीवन प्रकाश तथा संस्था के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!