फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल बंजार की मोबाइल हेल्थ टीम ने किया छह माह का नियमित स्वास्थ्य निरीक्षण।

राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 और 5 के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सिविल अस्पताल बंजार की मोबाइल हेल्थ टीम ने केंद्रों में पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करते हुए उनके शारीरिक विकास, पोषण स्तर और सामान्य स्वास्थ्य का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत हर छह माह में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, ताकि किसी भी बीमारी या कुपोषण की समस्या को शुरुआती चरण में ही पहचाना जा सके और समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

इस दौरान डॉ. घनश्याम शर्मा और डॉ. गीतांजलि ठाकुर ने बच्चों की चिकित्सकीय जांच की। वहीं फार्मेसी ऑफिसर लेख राज और एएनएम/एफएचडब्ल्यू कान्ता देवी ने दवाइयों और स्वास्थ्य जांच से जुड़े कार्यों में सहयोग दिया।
कार्यक्रम में मोबाइल हेल्थ टीम सिविल अस्पताल बंजार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि, किरन, ववीता और हीरा टारना ने बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य जांच के लिए एकत्रित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में स्थानीय महिलाओं की भी भागीदारी रही। इनमें सोनिया, मीना, प्रीति, निशु, ममता, ऊषा, कला, निशा, पूजा, विमला, जूही, आशा, रेशम, गीता, रेशमा, कोयला, ज्योति, मनीषा, सुनीता, सरिता बेनी, अंजू, निशा और तारा देवी, शोभा,भागू और ईशु ,कविता शामिल रहीं। इसके अलावा आशा वर्कर कविता ने भी कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और लोगों को आवश्यक जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित टीकाकरण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ऐसे स्वास्थ्य निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।


















