मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

जहरीला पदार्थ सेवन से युवक की मौ*त, बाहोट वार्ड के प्रवीण कुमार ने तोड़ा दम


फ्रंट पेज न्यूज़ सुंदरनगर (विजय)।


नगर परिषद सुंदरनगर के बाहोट वार्ड से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार निवासी बाहोट के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।


इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनों ने इस मामले में किसी पर भी किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।


डीएसपी भारत भूषण ने यह भी बताया कि पुलिस पूरे मामले को लेकर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

और पढ़ें

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय निहरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अंत्योदय के मार्ग पर बढ़ रही मोदी सरकार, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना लक्ष्य : राकेश जमवाल

राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 23 से 27 मार्च तक, सफल आयोजन के लिए बनाई गई विस्तृत रणनीति

निर्माणाधीन भवन से गिरकर 27 वर्षीय मिस्त्री की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कांगू में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

होली क्रिकेट कप का धमाकेदार आगाज़, पंजाब ग्राउंड में Baggi 11 की शानदार जीत

Leave a Comment

You cannot copy content of this page