मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

शिमला में प्रीपेड टैक्सी सेवा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और पारदर्शी सफर

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटन राजधानी शिमला में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को आईएसबीटी टूटीकांडी, शिमला से राज्य की नई प्रीपेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के लागू होने से अब यात्रियों को टैक्सी किराये को लेकर किसी तरह की बहस या असमंजस का सामना नहीं करना पड़ेगा और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी।


नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को आईएसबीटी टूटीकांडी में स्थापित प्रीपेड टैक्सी काउंटर से ही टैक्सी बुक करनी होगी। काउंटर पर निर्धारित किराया जमा करने के बाद यात्री को एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा।

चालक उसी पर्ची के आधार पर यात्री को तय गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएगा। यात्रा पूरी होने के बाद चालक वापस स्टेशन आकर वही पर्ची काउंटर पर जमा करेगा, जिसके बाद उसे यात्रा का भुगतान प्राप्त होगा। इस प्रक्रिया से किराये को लेकर किसी प्रकार के विवाद की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।


सरकार द्वारा शुरू की गई यह प्रीपेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के 26 प्रमुख स्थानों को कवर करेगी। इसके अलावा दो महत्वपूर्ण बाहरी गंतव्यों—चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ शहर—को भी इस सेवा में शामिल किया गया है। प्रारंभिक चरण में इस व्यवस्था के तहत 115 टैक्सियों को सेवा में शामिल किया गया है, जिनका संचालन स्थानीय टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह पहल यात्रियों के लिए अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा पहले से ही किराया दरें अधिसूचित कर दी गई हैं, जिससे पूरी प्रणाली पारदर्शी बनेगी। उनके अनुसार यह व्यवस्था न केवल पर्यटकों के लिए राहत भरी साबित होगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी सफर को अधिक आसान और सुरक्षित बनाएगी।


कार्यक्रम में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी ने इस पहल को शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

और पढ़ें

नागरिक अस्पताल बंजार में 9 से 13 मार्च तक पुरुष नसबंदी कैंप, विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में दी जा रही सेवाएँ

बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, बंजार और मंगलौर मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामर्थ्य फाउंडेशन की पहल: शमशी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 140 लोगों ने उठाया लाभ

बंजार–सैंज में आपदा पीड़ितों को करोड़ों की राहत, विशेष पैकेज के तहत सीधे खातों में पहुंची आर्थिक मदद

महिला दिवस: उत्सव से आगे वास्तविक सशक्तिकरण की चुनौती

बिलासपुर में सनसनी: नौकरानी ने सहेली संग मालकिन पर बोला हमला, मारपीट के बाद नकदी और सोने की चेन लूटकर फरार

Leave a Comment

You cannot copy content of this page