मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित, महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित।


फ्रंट पेज न्यूज़ (कुल्ल)

पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन, जिला कुल्लू की मासिक बैठक पुलिस लाइन बाशिंग, कुल्लू के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम देव ठाकुर ने की। इसी क्रम में उपमंडल आनी में भी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई, जबकि निरमंड इकाई की बैठक भी निर्धारित स्थान पर संपन्न हुई।

विज्ञापन


बैठक की शुरुआत एसोसिएशन के मुख्य संयोजक स्वर्गीय प्रकाश चंद वर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
इस दौरान मोहिंदर सिंह ठाकुर (कुल्लू), टिकम सिंह (आनी), दिगल राम तथा अशोक कुमार (निरमंड) ने एसोसिएशन की नई सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का उपस्थित सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

              अजिंक्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें प्रमुख रूप से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि किसी पुलिस पेंशनर का निधन हो जाता है और उसकी पत्नी या पति एसोसिएशन की सदस्यता लेना चाहता है, तो उसे आधी सदस्यता शुल्क तथा आधा मासिक अंशदान देकर सदस्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कुछ सदस्यों की निष्क्रियता के चलते उनकी सदस्यता समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया। जिन सदस्यों की सदस्यता समाप्त की गई, उनमें वेद राम, हेमराज, गंगा राम (कुल्लू), टेक सिंह, परस राम (बंजार), अमर सिंह, सुदर्शन कटोच, सुनील कुमार, शक्ति चंद, हीरा सिंह ठाकुर (कुल्लू), ओम प्रकाश, चमन लाल, हीरा सिंह तथा राजेंद्र कुमार (आनी) शामिल हैं।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और पेंशनरों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।

फ्रंट पेज न्यूज़ पर विज्ञापन देने के लिए संपर्क सूत्र ——–9418020801,,8894444378

             

               

Leave a Reply

You cannot copy content of this page