मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मंडी–कुल्लू फोरलेन पर भीषण टक्कर: बस-कार हादसे में युवक व युवती की मौके पर मौत

फ्रंट पेज न्यूज़ मंडी।

कुल्लू फोरलेन पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटा स्थल का चित्र

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार और एक बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और एक बार फिर फोरलेन पर तेज गति से वाहन चलाने के खतरे उजागर हुए हैं।

मुख्य चित्र AI IMAGE इमेज

Leave a Reply

You cannot copy content of this page