मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

लारजी में SIR अभियान की बैठक आयोजित, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर

फ्रंट पेज न्यूज़, लारजी बंजार
बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की।


बैठक के दौरान लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मतदाता सूची की शुद्धता और पूर्णता के महत्व पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बूथ स्तर तक पहुंच बनाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और सूची में मौजूद त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।


इस अवसर पर बंजार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेन्द्र शौरी तथा भाजपा जिला कुल्लू के अध्यक्ष श्री अमित सूद ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है और अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ा जा सकता है।


बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page