मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

फोरलेन के पास धर दबोचा गया उद्घोषित अपराधी बली राम, 2019 के चोरी मामले में था फरार


फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।

लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचता फिर रहा उद्घोषित अपराधी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की सतर्क टीम ने अभियोग संख्या 174/19, दिनांक 17 जुलाई 2019, धारा 379 आईपीसी, थाना सदर कुल्लू से जुड़े मामले में वांछित आरोपी बली राम (39 वर्ष) को नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी बली राम, पुत्र थाली राम, निवासी गांव चौक, डाकघर सोमनचनी, तहसील बाली चौकी, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उद्घोषित अपराधी सेल की टीम ने एक सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया और उसे फोरलेन के समीप बड़ा भुईन बस स्टॉप से दबोच लिया।


गौरतलब है कि आरोपी को माननीय न्यायालय JMFC, कुल्लू द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बावजूद वह लगातार गिरफ्त से बाहर रहा, जिससे पुलिस के लिए यह मामला चुनौती बना हुआ था
पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से फरार अपराधी को पकड़ना कानून व्यवस्था के लिए अहम उपलब्धि है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page