मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू जिला अब अपनी बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फ्रंट पेज न्यूज़ (बंजार)
29 मार्च से जिला कुल्लू के खण्ड बंजार में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिक अस्पताल बंजार, प्राइमरी हेल्थ सेंटर गुशैनी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह जीवनरक्षक टीका लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह सुरक्षित और निःशुल्क है, जिसका उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव प्रदान करना है। विभाग ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी बेटियों का पंजीकरण समय रहते UWIN पोर्टल पर करवाएं तथा आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर टीकाकरण सुनिश्चित करें।

अचिंत्य कैंपिंग (विज्ञापन)


इस संदर्भ में आज उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय पर जोर दिया गया।

                      (विज्ञापन)
खंड चिकित्सा अधिकारी बंजार डॉ. नीलम शर्मा ने बताया कि यह अभियान बेटियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल है और सभी पात्र किशोरियों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों को एचपीवी टीका लगवाकर उन्हें एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की दिशा में मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करें।
स्वस्थ बेटी… सुरक्षित भविष्य…”

Leave a Reply

You cannot copy content of this page