हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार नोहन्डा डिंगचा गांव में धूमधाम से मनाई फागली

On: February 14, 2026 8:07 PM
Follow Us:

तीर्थन घाटी गुशैनी (परस राम भारती)

लकड़ी के मुखोटे पहने मढयालों ने दो दिन में की चार गांव की परिक्रमा

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी सहित पूरे सराज क्षेत्र में तीन दिनों तक पारंपरिक मुखौटा उत्सव फागली बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इसी कड़ी में विश्व धरोहर स्थल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत नोहंडा के डिंगचा गांव में भी यह पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। पार्क क्षेत्र से सटे प्रकृति की गोद में बसे गांव खरुंगच्चा, काऊंचा, झलेरी और डिंगचा में तीन दिवसीय फागली उत्सव का सफल समापन हुआ।

स्थानीय निवासियों गुर प्रेम सिंह, पुजारी योगराज, भंडारी गोकुल चंद्र, मौहता मोती राम, पूर्व वार्ड सदस्य टेकराम और कारदार टिकम राम ने बताया कि क्षेत्र के आराध्य देवता अनंत काली नाग जी के प्रांगण में तीन दिनों तक श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

फागली के शुभ अवसर पर भगवान काली नाग और रांदु नारायण जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पारंपरिक लकड़ी के मुखौटे पहनकर मढयालों ने मुखौटा नृत्य प्रस्तुत किया और चार गांवों खरुंगच्चा, काऊंचा, झलेरी और डिंगच की परिक्रमा भी करी।

जानकारी के अनुसार, पहले दिन छोटी फागली खरुंगच्चा और काऊंचा गांव में मनाई गई, जबकि दूसरे दिन झलेरी और डिंगचा गांव में उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान कई प्राचीन परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया गया।

पर्व के समापन पर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर सामूहिक नाटी डाली, जिससे पूरे उत्सव में और भी रंग भर गया। स्थानीय लोगों ने मुखौटा नृत्य और नाटी का भरपूर आनंद लिया।

इस फागली उत्सव के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आपसी भाईचारे का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का भी माध्यम साबित हुआ।

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page